देहरादून। भाजपा ने कांग्रेसी यात्रा को राजनैतिक करार देते हुए, केदारनाथ उपचुनाव में लाभ लेने की कोशिश बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे बाबा केदार के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश बताते हुए तंज किया कि देवभूमि की जनता ऐसे चुनावी हिंदुओं को बखूबी पहचानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिटो केदार एवं एल्बम निर्माण पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने वाले अब केदार बचाने निकले हैं। पहले उन्हें अपनी सरकार में धाम के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए।
केदारनाथ बचाओ यात्रा की लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कांग्रेस का बाबा केदार की महत्ता को लेकर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि सनातन के विषय पर बोलने का उन्हें कोई नैतिक अधिकार भी नहीं है। कांग्रेस ने अपनी सरकारों में श्री केदार समेत चारों धामों एवं प्रदेश के पावन स्थलों के विकास को लेकर कभी भी कोई काम नहीं किया। जो आज श्री केदार धाम के सम्मान एवं महत्व की रक्षा की बात करते हैं, उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और तत्कालीन मंदिर समिति अध्यक्ष गोदियाल को बाबा केदार के गर्भ गृह में जूतों के साथ प्रवेश करने का पाप करते सबने देखा है। समिति के बजट को उन्होंने अपनी विधानसभा के वोटरों को साधने लिए खर्च किया। वहीं जब आपदा के बाद समूची केदार घाटी में दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था तो पूर्व सीएम हरदा वहां कैलाश खेर से एल्बम बनाने एवं संगीत उत्सव मनाने में पैसे लुटा रहे थे। उनकी शह पर हिटो केदार के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले अब केदार बचाने निकले हैं। पहले उन्हें अपने केदारनाथ के पूर्व विधायक को हिटो केदार यात्रा के लिए दिए 25 लाख का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस को यह गलतफहमी कैसे हो गई कि वे दुनिया को बचाने वाले भगवान भोलेनाथ को बचाने का दावा कर रहे हैं। उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि इस यात्रा का असल मकसद क्या है ? जबकि सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से सभी तरह के धाम नाम से बनने वाली संस्था एवं समिति के गठन पर रोक लगा दी है और दुनिया में कोई भी भगवान के धामों की महत्ता को कम नहीं कर सकता है। संसद में राहुल गांधी, भगवान शिव की फोटो लहराकर और उनके प्रवक्ता जेब में फोटो रखकर भोलेनाथ का अपमान करते हैं। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के नेता श्री केदार धाम के सम्मान की आड़ में यात्रा निकलने का ढोंग कर रहे है। उनकी उत्तराखंड में निकाली गई पिछली सभी यात्राओं की तरह यह यात्रा भी पूरी तरह फ्लॉप होने वाली है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]