अधीक्षण अभियंता के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

सुजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार फर्म का पेयजल निगम हल्द्वानी में पंजीकरण कराने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। इस मामले में पहले से ही विजिलेंस की खुली जांच चल रही थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सतर्कता समिति ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई पिछले वर्ष को उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए थे।इसके दो दिन बाद ही शासन ने उन्हें तत्कालीन प्रभारी मुख्य अभियंता (कुमाऊं) के पद से निलंबित कर दिया था।आरोप है कि उन्होंने “हर्ष इंटरप्राइजेज” नाम की फर्म का पंजीकरण कराने के एवज में रिश्वत ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

रिश्वत की रकम कथित तौर पर “कुचु पुचु इंटरप्राइजेज” नाम की कंपनी के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में पांच किश्तों में जमा कराई गई थी, जिसमें प्रत्येक किस्त दो लाख रुपये की थी। इस कंपनी में  सुजीत कुमार विकास की पत्नी के पार्टनर होने की बात सामने आई है। हालांकि, उस समय सुजीत कुमार ने कंपनी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था।

यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में भी उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, लेकिन बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया था। इस नए मामले में आरोपों की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।सुजीत कुमार पर आय सेअधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप हैं। विजिलेंस जल्द ही मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news FIR against Superintending Engineer uttarakhand news Vigilance orders Vigilance orders to register FIR against Superintending Engineer अधीक्षण अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज विजिलेंस को आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: […]

Read More