ट्रैक्टर के नीचे दबने से पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव सौंपा परिजनों को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले की खटीमा तहसील के ग्राम दियां गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम दियां निवासी पूर्व ग्राम प्रधान का 35 वर्षीय बेटा उमेश कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने जा रहा था। इस बीच घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उमेश उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर को पलटा देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे उमेश को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उसे नहीं निकाल पाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर को लाकर पलटे ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर सीधा कर नीचे दबे उमेश को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल उमेश को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचा। जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

गांव से मिली जानकारी के अनुसार उमेश दो भाईयों में बड़ा था। जो खेतीबाड़ी का काम करते था। छोटा भाई मुकेश भी खेती करता है। इनके पिता चंददीप प्रसाद गांव के पूर्व प्रधान रहे है। मृतक अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र राहुल(13) पुत्री जीवा (9) व आराध्या (5) को रोता बिलखता छोड़ गया। क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी ने घटना की सूचना पर नागरिक अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news police did post-mortem and handed over the body to the family US nagar news Uttrakhand news Village head's son died before being buried under the tractor

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More