टिहरी झील के रेतीली दलदल में फंसा ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सकुशल निकाला बाहर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


टिहरी। चिन्यालीसौड के पास मणि गांव का एक ग्रामीण दलदल में फंस गया। उसे बचाने के लिए यहां बड़ी संख्या पहुंचे ग्रामीण अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आखिर में मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर एसडीआरएफ को भेजा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरफ, क्यूआरटी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। व्यक्ति मानसिक रूप से भी अस्वस्थ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब एक बजे युद्धवीर चंद रमोला (48) पुत्र बच्चन चंद रमोला, निवासी मणिगांव चिन्यालीसौड़ की टिहरी झील के रेतीले दलदल में फंस गया। उसने काफी प्रयास किया] लेकिन बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। डीएम अभिषेक रूहेला के निर्देश पर तत्काल मौके पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी रेस्क्यू टीमें पहुंची। डीएम ने किसी भी प्रकार के खतरे की स्थिति में हेलीकॉप्टर से तक रेस्क्यू करने के निर्देश दिए, लेकिन हेलीकॉप्टर की जरूरत नहीं पड़ी और एनडीआरफ, एसडीआरफ और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से उक्त व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति के दलदल में फंसे होने की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सकुशल दलदल से बाहर निकाला गया है। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: tehari garwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More