वांछित को एसएसपी संग फोटो खिंचाना पड़ा महंगा, अब अपराधी की गिरफ्तारी को दस हजार ईनाम की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। भीड़ का फायदा उठाकर एक वांछित अपराधी ने हरिद्वार के एसएसपी संग फोटो खिंचाई और सोशल साइट्स पर वायरल कर दी। अब पुलिस उसको जेल भेजने के लिए ढूंढ रही है। एसएसपी अजय सिंह द्वारा गिरफ्तारी पर दस हजार ईनाम की घोषणा की है। 

कप्तान ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग यह न सोचें कि किसी अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर वे उसका फायदा उठा सकते हैं, अपराधियों को बचने के लिए कोई जगह नही मिलेगी। कहा कि ऐसे फेसबुकिया और सोशल मीडियाबाजों पर हरिद्वार पुलिस की सतर्क नजर है।पुलिस का कहना है कि जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है। अगर नवागंतुक मुखिया की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रहती है। कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं और अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामले में भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर का सलमान चिन्हित हुआ है। जो कोतवाली मंगलौर से मु०अ०सं० 15/2023 धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में वांछित है, एसएसपी के निर्देश पर उक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा उपरोक्त सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंचा लेंगे और आम जनता को धोखे में डालेंगे। एसएसपी द्वारा उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई व उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news now ten thousand reward announced on the arrest of the criminal Uttrakhand news Wanted had to be photographed with SSP expensive

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, […]

Read More