प्रिंटर का इस्तेमाल कर छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने नकली नोट एवं प्रिंटर के साथ किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है तथा साथ ही आरोपी के घर से 29 हजार 800 रुपए के नकली नोट ,कलर प्रिंटर और एक डाय जब्त की।

प्राप्त समाचार के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सिडकुल क्षेत्र के ब्रम्हपुरी में 100 और ₹200 के नकली नोट चला रहा था शक होने पर आसपास के दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश कुमार सैनी पुत्र राम प्रसाद सैनी निवासी ग्राम खलीलपुर स्योहारा जिला बिजनौर तथा हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर बताया। पूछताछ के उपरांत पुलिस ने आरोपी के किराए के कमरे (घर) में छापेमारी कर नकली नोट छापने में प्रयुक्त कलर प्रिंटर ,कुल 29800 रुपए की नगदी जिनमें ₹200 के कुल 104 नकली नोट तथा ₹100 के कुल 90 नकली नोट बरामद हुए।
इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक डाय और स्कूटी भी जब्त की। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस टीम में सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल , एसएसआई शहजाद अली , कांस्टेबल दीपक दानू , वीरेंद्र चौहान और संदीप सिंह आदि शामिल रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news police arrested with fake notes and printer Uttrakhand news Was printing fake notes using printer

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More