राज्य के पर्वतीय जनपदों में तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार, देहरादून समेत राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी की संभावना   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, सुबह शाम सर्दी के साथ ही दोपहर में पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी के साथ ही गर्जना के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं। जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयों क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है। बुधवार आठ फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। नौ फरवरी को तापमान बढ़ेगा और 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान गोता लगाएगा और न्यूनतम तापमान एकाएक कम हो सकता है। 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहेगा। वहीं, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है। इसके बाद फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री, 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news possibility of rain and snowfall in five hilly districts of the state including Dehradun Uttrakhand news Weather patterns are expected to change for three days in the hilly districts of the state

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More