कार हटाने के लिए कहने पर दो युवकों ने की निजी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने छेड़छाड़, तमंचा लहरा कर जान से मारने की दी धमकी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। कार हटाने के लिए कहने पर दो युवकों द्वारा निजी स्कूल की वाइस प्रि‌ंसिपल से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इतना ही नहीं जब पति ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा लहरा कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है। मामले में आवास विकास निवासी निजी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। कहा है कि वह 27 जनवरी की रात करीब 9 बजेपति के साथ दवाई लेने केवीआर अस्पताल जाने के लिए अपने घर से निकली। इस बीच उन्होंने वाहन निकालने के लिए पीछे खड़े कार चालक को गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतारू हो गए।आरोप है कि कार सवार अंकित पुत्र बलबीर निवासी शुगर फैक्ट्री, आवास विकास, काशीपुर और कल्लू पुत्र अज्ञात ने उन्हें गाली देते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। यह भी आरोप है कि जब गाली गलौज का विरोध किया गया तो आरोपी वाहन से उतर आए और छेड़छाड़ करने लगे। पति ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा और डंडा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरगुल होने पर मोहल्लेवासियों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news two youths molested the vice principal of a private school US nagar news Uttrakhand news waved the pistol and threatened to kill her When asked to remove the car

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More