रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा बेटा सुरक्षित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदमारी काठगोदाम भूमिया मंदिर के पास रहने वाली ज्योति जंतवाल (45) पत्नी राजेंद्र जंतवाल रविवार अपने बेटे के साथ रामपुर रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान में टाइल्स लेने गई थी। तभी सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वह स्कूटी से नीचे गिर गई जहां जिससे पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस की चपेट में आकर ज्योति की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया, जबकि बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है।  

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

बताते चलें कि मृतक महिला ज्योति बेहद हंसमुख और अपने कार्य के प्रति कुशल होने के साथ ही एलआईसी हल्द्वानी में विकास अधिकारी के साथ काम करती थी और उनके पति राजेंद्र सिडकुल स्थित फेक्टी में काम करते हैं। मृतक ज्योति का बड़ा बेटा ने एयर फोर्स जामनगर में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा अपने कैरियर की तलाश में है। घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी एवं अभिकर्ताओं ने मृतक ज्योति के शोक संता परिवार को ढांढस बधाया। वहीं पुलिस ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Uttrakhand news Woman riding scooter dies after being hit by roadways bus

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More