घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर 2023 की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात्रि होने पर भी घर नही लौटी है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया। महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतका अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, श्री गांव, उत्तरकाशी की रहने वाली थी। एसडीआरएफ टीम में दुर्गेश रतूडी, प्रदीप पंवार, जसवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, श्रीकांत सिंह, जीवन सिंह, सुलेमान त्यागी एवं अशोक कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: SDRF recovered body Uttarkashi news Uttrakhand news Woman who went to collect grass died after falling into ditch

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More