लालकुआं में नारी न्याय सम्मेलन में भरी महिलाओं ने हुंकार, कहा कोमल है कमजोर नहीं

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। “कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है” इस गीत के साथ बिंदुखत्ता के बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल के ऑडिटोरियम में आज कांग्रेस पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आगाज किया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए जा रहे नारी न्याय सम्मेलन के तहत आज यहां बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं तथा सभी ने एक स्वर में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया है। फिर चाहे पंचायतों में महिलाओं को 50% भागीदारी सुनिश्चित करना रहा हो या अन्य क्षेत्र रहे हो। हर स्थान पर कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि जिसका उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, राष्ट्रपति डॉक्टर प्रतिभा पाटिल, लोकसभा अध्यक्ष डॉ मीरा कुमार, राज्यपाल मार्गेट अलवा आदि के रूप में देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

इस दौरान उर्मिला मिश्रा, राधा दानू, मंजू जोशी, किरन जोश, आशा जोशी, उर्मिला धामी, हंसी बहुगुणा, विधा जोशी, यमुना नैनवाल, दीपा पांडे, रेखा यादव, चंपा पांडे, शीला पांडे, माया पाठक, नीमा जोशी, भावना पांडे, उमा जोशी, कविता देवी, विद्या देवी, दीपा जोशी, कविता जोशी, प्रेमा शर्मा, हेमा रावत, दीपा बिष्ट, पूजा देवी, दीपा जोशी, मानसी, गौरी, हंसी देवी, सरस्वती पंडित, यशोदा, अंजलि, दीक्षा, राधा, इंदिरा, प्रियंका मिश्रा, कविता देवी, गुड्डी मतपाल, बसंती देवी, भवानी पानेरी, नीरू पांडे, लक्ष्मी कार्की, रिद्धि पांडे, मनीषा, शांति देवी, तारा देवी, रेनू, कलावती भट्ट, मोहिनी देवी, गीत जोशी, भावना पांडे, इशिका जोशी, शांति देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी  पलडिया, लीला देवी, मनीषा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओ ने भी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने तथा अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज मुखर करने का आह्वान किया। कहा कि अन्याय एवं अत्याचार को सहना भी बड़ा अपराध है।कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगनाओं प्रेमा पपोला तथा गंगा फुलारा को शाल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news lalkuan news soft not weak Uttrakhand news Women roared at the Women's Justice Conference in Lalkuan

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More