कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर दिल्ली में सभी प्राइवेट कार्यालयों में वर्क फ्राम होम के आदेश

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को कई नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली में सभी निजी/प्राइवेट कार्यालय बंद रहेंगे और वर्क फ्राम होम को तरजीह मिलेगी। 

मंगलवार को डीडीएमए के ताजा आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में सिर्फ छूट की श्रेणी में आने वाले लोगों को छोड़ कर सभी निजी/प्राइवेट कार्यालय बंद होंगे। ऐसी स्थिति में वर्क फ्राम होम का पालन किया जाएगा। सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे और टेकअवे की अनुमति का आदेश भी जारी किया गया है। अभी तक रेस्तरां को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक डाइन-इन सुविधा संचालित करने की अनुमति थी। इसी तरह बार को भी दोपहर 12 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिली हुई थी। इसके अलावा नगर निगम के प्रत्येक जोन में प्रतिदिन एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति मिलेगी। इसके साथ डीडीएमए ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोरोना के बढते मामलों को थामने के लिए बाजारों में शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के मानक का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराएं।

इससे पहले सोमवार को डीडीएमए की बैठक के कुछ प्रतिभागियों ने प्रस्तावित किया कि दिल्ली एनसीआर के शहरों के बीच लोगों के निर्बाध आवागमन के मददेनजर दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक बढ़ा दिया जाना चाहिए। वहीं बैठक में मौजूद एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने मेट्रो और बसों में बैठने की क्षमता को 100 प्रतिशत से घटाकर वापस 50 प्रतिशत करने पर भी चर्चा की। हालांकि इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ का हवाला देते हुए मतभेद थे। स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य के लिए वहीं पर अनुमति होगी, जहां पर ठहरने का इंतजाम होगा। इंडस्ट्री प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंद हो जाएंगी।आवश्यक सामान से जुड़ी दुकानें खुलेंगी। स्टैंड अलोन दुकानें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगीं, मॉल्स बंद होंगे। वीकली मार्केट बंद हो जाएंगीं। बसों में केवल जरूरी सेवाओं के लोगों को ही अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More