योगा की छात्रा राजयोग में भी दबंग, प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर बनी पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कहते है “जो तूफ़ानों में पलते हैं,  वही दुनिया भी बदलते हैं।” एक तरफ दलीय प्रत्याशी और दूसरी तरफ निर्दलीय महिला प्रत्याशी। जिसने सिर्फ जीत ही हासिल नहीं कि वरन अभी तक के इतिहास को भी बदल दिया।

बताते चलें कि आज हुए मतदान में 40.94 प्रतिशत छात्र-छात्राओं, यानी कि 11266 में से 4612 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। एक तरफ एनएसयूआई के पुरुष प्रत्याशी सूरज भट्ट और एबीवीपी के कौशल बिरखानी मैदान में थे तो दूसरी तरफ निर्दलीय महिला प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया। शुरू से लेकर अंत तक चली मतगणना में निर्दलीय महिला प्रत्याशी रश्मि ने अपने प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के प्रत्याशी कौशल बिरखानी को 1294 से मतो से शिकस्त देकर नया कीर्तिमान रच दिया। रश्मि को जहां 2647 मत मिले वहीं एबीवीपी के कौशल को 1353 तो एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज भट्ट को मात्र 470 मतो पर संतोष करना पड़ा। जबकि अन्य निर्दलीय प्रत्याशी तो महज 42 मत में ही सिमट कर रह गया।  रश्मि ने न सिर्फ छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज की वरन अभी तक के इतिहास को बदल पहली महिला अध्यक्ष बन जता दिया कि “दिल में हो जज्बा तो हौसलों में उड़ान होती है, कितनी भी आएं मुश्किलें जिंदगी आसान होती है।” 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: defeating rivals and became the first woman student union president Haldwani news Mbpg govt pg college Uttrakhand news Yoga student also domineering in Raj Yoga

More Stories

उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शक्तिफार्म। आंचल डेयरी के उत्पादों का स्वाद चखने, पशुपालन की नई तकनीकें जानने और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलने जा रहा है। टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आज 2 नवंबर से आंचल डेयरी का तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, जो 4 नवंबर तक चलेगा। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More