अत्यधिक शराब के सेवन से गई युवक की जान

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के चल्थी गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण अधिक शराब का सेवन बताया है।

दन्या थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि चल्थी गांव के एक मंदिर में पूजा का आयोजन था। इसमें चल्थी निवासी हिम्मत सिंह (34) पुत्र गोधन सिंह भी शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक पूजा-अर्चना के बाद उसने अपने साथियों के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद वह लगातार उल्टियां करने लगा। जिसके चलते उसके साथी उसे उसके घर पहुंचा गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी हेमा देवी ने हिम्मत को भोजन करने के लिए जगाने लगी तो उसका शरीर सुन पड़ा था। इस पर परिजनों ने तत्काल दन्या थाने में सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय जांच में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण युवक की मौत की पुष्टि हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news Young man died due to excessive alcohol consumption

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More