घर जा रही युवती से युवकों ने अभद्रता करते हुए बाइक में खिंचने का किया प्रयास, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां तिकोनिया चौराहे पर सरेआम कुछ युवकों ने एक युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसे अपनी बाइक में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीती रात एक युवती तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए हीरा विहार कॉलानी जा रही थी। इस बीच दो युवक बाइक और स्कूटी से उस युवती का पीछा करने लगे। एक युवक ने युवती को जबरदस्ती बाइक पर खींचने की कोशिश की। हालांकि जब युवती का विरोध बढ़ा तो वे वहां से भाग गए। युवती ने 112 पर भी फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इधर सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बताया कि उनके कार्यालय में युवती के परिजन और पुलिस सीसीटीवी की जांच करने आए थे। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिसमें आरोपी दिख रहे हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से जानकारी मिली कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जैसे ही ये मामला पुलिस के पास पहुंचा उसके बाद से पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से जांच शुरू कर दी गई। हालांकि अभी आरोपियों ही पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news police registered a complaint and are scanning the CCTV Uttrakhand news Young men misbehaved with a girl going home and tried to pull her into the bike

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More