भगवा रक्षा वाहिनी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन उपाध्याय सम्मिलित हुए शिवसेना में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। सोमवार को नैनीताल जिले के शहर रामनगर में अपने दर्जनों साथियों के साथ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवा रक्षा वाहिनी के विपिन उपाध्याय शिवसेना परिवार में सम्मिलित हो गए। कार्यक्रम के दौरान शिवसेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम मे उत्तराखंड राज्य प्रमुख गौरव कुमार की उपस्थिति में प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर एवं कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे व कालाढूंगी विधानसभा प्रत्याशी मुकेश जोशी द्वारा विपिन उपाध्याय को शिवसेना का भगवा पटका एवं शिव बंधन बांधकरशिव सेना परिवार में सम्मिलित होने पर स्वागत किया गया।   

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अपने दर्जनों साथियों के साथ शिवसेना परिवार में सम्मिलित होने पर विपिन उपाध्याय ने कहा कि वह स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे जी के आदर्शों पर चलते हुए शिवसेना के भगवा ध्वज को उत्तराखंड के प्रत्येक घर-घर तक जन समस्याओं को उजागर करने व उनके निदान, बेरोजगारों की लड़ाई, चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था एवं युवाओं के पलायन को रोकने, भू कानून को लागू कराने को लेकर जनता के बीच शिवसेना के बैनर से सड़क से लेकर सदन तक अपने प्रयास करेंगे। राज्य प्रमुख गौरव कुमार और राज्य उपप्रमुख रूपेंद्र नागर का आभार जताते हुए कहां की उनके नेतृत्व में शिवसेना को उत्तराखंड के चप्पे-चप्पे तक पहुंचा कर मिशन 2022 के लिए शिवसेना के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा विपिन उपाध्याय के शिवसेना परिवार में सम्मिलित होने पर संगठन को शक्ति मिलेगी एवं युवा शक्ति के नेतृत्व में शिवसेना पूरे उत्तराखंड के चप्पे-चप्पे तक पहुंच कर जनहित व समाज हित के कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  


इस दौरान मुख्य रूप से कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, युवा जिला अध्यक्ष तारादत्त दानी, महानगर हल्द्वानी उपप्रमुख प्रमोद आर्य, सूरज प्रकाश लांबा, आशीष पांडे, एवं अभिषेक पांडे के साथ तमाम शिवसैनिक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shiwsena news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More