गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को कोतवाली रामनगर में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है और लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
 
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
 
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र बलवान सिंह (32 वर्ष), निवासी मालधन नंबर-7, शिव मंदिर, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
 
अवैध शस्त्र बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 268/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
बरामदगी:
01 अवैध तमंचा, 315 बोर
01 जिंदा कारतूस
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused arrested. उत्तराखण्ड न्यूज crime news death threat Devbhoomi News Hindi News illegal country-made pistol News from the hills News From the Pahad ramnagar news Ramnagar Police Ramnagar Police take swift action following a report of a death threat; accused arrested with an illegal country-made pistol. Uttarakhand News swift action on information अवैध तमंचा आरोपी गिरफ्तार क्राइम न्यूज गोली मारने की धमकी रामनगर न्यूज रामनगर पुलिस सूचना पर त्वरित कार्रवाई

More Stories

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की नई टीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अभिनव थापर को प्रदेश अध्यक्ष, भरत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा रोहित भट्ट, मधुसूदन सुंदरियाल, दिनेश चंद्र टम्टा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More