हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।
मामला धारा 354, 354डी, 323, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा धारा 7/8 और 11/12 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत दर्ज किया गया था। घटना 28 जुलाई 2023 की बताई गई थी, जबकि प्रथम सूचना रिपोर्ट 16 अगस्त 2023 को दर्ज हुई। मामले में आरोप पत्र 20 अक्टूबर 2023 को दाखिल किया गया और न्यायालय ने 8 फरवरी 2024 को आरोप विरचित किए। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही 2 मई 2024 से शुरू हुई।
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता ने बचाव पक्ष की ओर से मामले के तथ्यों, साक्ष्यों और कानूनी पहलुओं को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रखा और 20 अगस्त 2026 को फैसला सुनाते हुए सगे भाई-बहन को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।अदालत के फैसले से भाई-बहन को बड़ी राहत मिली है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]