काशीपुर। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान पैगा गांव निवासी अंकुर भारद्वाज के रूप में हुई है। हादसा महुआखेड़ागंज क्षेत्र स्थित गिरधर रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह हुआ।
जानकारी के मुताबिक अंकुर भारद्वाज गिरधर रेलवे फाटक पर गेटमैन के पद पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुर को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई।
आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह के अनुसार, अंकुर तीन भाइयों में बीच के थे। वह शादीशुदा थे और उनकी पांच साल की एक मासूम बेटी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्यूटी के दौरान अंकुर किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में कैसे आए।
रेलवे प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]