शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तल्ला ओखलकांडा में भीम सिंह पुत्र मानसिंह द्वारा अपनी पत्नी डिक्री देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद अभियुक्त अपने बच्चों को धमकाकर घर से फरार हो गया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त ने अपने चारों बच्चों की मौजूदगी में अपनी पत्नी को डंडों एवं चम्मच आदि से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त रात में घर पर ही सो गया तथा अगले दिन सुबह बच्चों को धमकाकर घटना के संबंध में किसी को कुछ न बताने की बात कहकर घर से फरार हो गया। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर के आधार पर थाना खनस्यूं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की सूचना पर थाना खनस्यूं पुलिस एवं हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

जिसके क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल एवं रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खनस्यूं अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं सुरागरसी- पतारसी की जा रही थी। तभी 24अगस्त को अभियुक्त भीम सिंह को वडियाड लूगड़ काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब के नशे में था तथा पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गिरफ्तार अभियुक्त भीम सिंह पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम तल्ला ओखलकांडा, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीस अहमद, चौकी प्रभारी ओखलकांडा उप निरीक्षक कृष्णा गिरी,अपर उप निरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेश मर्तोलिया, भूजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा एवं जय किशन शामिल थे।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Absconding husband Arrested from Kathgodam crime news Devbhoomi News Family devastated Hindi News murder news nainital news News from the hills News From the Pahad Suspicion about wife Suspicion destroys an entire family! Husband arrested in Kathgodam after brutally murdering his wife and fleeing uttarakhand news Wife's murder

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More