हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राज्य सरकार को मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
 
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने रामलीला मैदान के मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इस घटना को संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और कानून के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
 
प्रीतम सिंह ने कहा कि इस मामले में सरकार की कथित चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर जातिगत भेदभाव या सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले कृत्यों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
 
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच, कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान और भारतीय न्याय संहिता समेत अन्य संबंधित कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य पर प्रभावी रोक लगना जरूरी है।
 
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, यह मामला संसद में भी उठाया गया था। उनका दावा है कि सदन के नेता जेपी नड्डा ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
 
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
 
अब यह मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रहता है या प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress members met the Governor demand for action demands impartial probe and action; Uttarakhand News Devbhoomi News Haldwani 'Stage Purification' Controversy: Congress meets Governor Haldwani news Haldwani platform Hindi News impartial inquiry News from the hills News From the Pahad purification controversy

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More