रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक कार्रवाई बैठक के दौरान सामने आए वीडियो साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
बताते चलें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी बहस हो गई।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि वीडियो साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक ठुकराल पर विधायक शिव अरोरा के साथ उत्तेजित होकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने, अधिकारियों के प्रति उत्तेजित भाव प्रदर्शित करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 221 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]