रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात आरोपी विक्की (28) निवासी चुड़ियाला भगवानपुर ने सेक्टर रोड गणेशपुर पर रहने वाली अपनी सगी बहन संगीता (50) को गोली मार दी। गोली लगने से संगीता की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पनियाला रोड स्थित गली नंबर पांच में किराये पर रह रही दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा। उसने वहां पुष्पा (40) और उसके पति संदीप (45) को भी गोली मार दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याओं के कारणों की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति बाइक संख्या UK 06 BK 0927 पर गोला बाईपास से शनि बाजार […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]