कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भवती महिला की मौत पर PSP अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप  

बुधवार को कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बैठक का माहौल गरमा गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

हंगामे के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन उस समय वह वहां नहीं मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब बढ़ेगी ठंड 

गुरुवार सुबह पुलिस ने राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लेकर महतोष चौकी पहुंचाया। यहां पुलिस उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Former MLA Rajkumar Thukral Former MLA Rajkumar Thukral in police custody in connection with the ruckus during a meeting held at the Collectorate Hindi News in police custody meeting at the Collectorate News from the hills News From the Pahad ruckus case rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब बढ़ेगी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More