नैनीताल में अब लीकर की खाली बोतलों पर मिलेगा दस रूपये का रिफन्ड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वेस्टेज प्लास्टिक एवं मदिरा की खाली बोतलों को जहाॅ-तहाॅ फेकने पर नियंत्रण लगाने के हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। 

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल को पर्यटन की दृष्टि से स्वच्छ एवं साफ बनाने के लिए सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि शहर में प्रतिदिन बिकने वाली शराब का सही डाटा बनाना सुनिश्चित करें। रीसाइक्लिंग संस्था से समन्वय बनाते हुए शराब की बोतलों पर क्यू आर कोड लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता द्वारा खरीदी हुई बोतल पुनः सम्बन्धित दुकानों पर बने वेस्ट मैटरियर कलेक्शन सेन्टर पर वापस करने पर दस रूपये उपभोक्ता को रिफन्ड के रूप में वापस मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति क्यू आर अंकित बोतल को सम्बन्धित कलेक्शन सेन्टर पर जमा करता है तो उसे भी दस रूपये मिलेंगे। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को नैनीताल की मदिरा की दुकानों पर मिलने वाली बोतलों पर शीघ्र क्यू आर कोड लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नैनीताल शहर में लागू किया जायेगा इसके उपरान्त सम्पूर्ण जनपद में लागू किया जायेगा। इससे जहाॅ पर्यावरण सुरक्षित होगा वहीं जहाॅ तहाॅ पड़े बोतलों से पशुओं को होने वाली हानि पर रोक लगेगी। उन्होंने ईओ, नैनीताल रीसाइक्लिंग संस्था के मैनेजर को निर्देश दिये कि वेस्टेज मैटरियल को एकत्रित करने के लिए जिन जगहों पर पर्यटाकों की आवाजाही रहती है उन स्थानों पर वेस्टेज मैटरियर कूढ़ा कलेक्शन सेन्टर स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर पालिका रीसाइक्लिंग संस्था के मैनेजर एवं जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वेस्ट मैटरियर को समाप्त करने को लेकर थोक विक्रेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए विचार-विमर्श बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नैनीताल रीसाइक्लिंग संस्था की मैनेजर कल्पना पवार को निर्देश दिये हैं कि क्यू आर कोड शीघ्र सम्बन्धित थोक विक्रेताओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा नगर पालिका परिषद्, लोनिवि अधिशासी अधिकारी दीपक गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, जिला विकास प्राधिकरण सीएम साह के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 rupees refund will be given on empty liquor bottles in Nainital DM nainital nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More