मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे अहम निर्णय उपनल के कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता (डीए) देने के लिए सब-कमेटी बनाने का लिया गया। कमेटी गठन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है और इसे रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दियाजाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल हैं:

स्थानीय निकायों में पीएमयू (Project Management Unit) का गठन: नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण, स्वास्थ्य निधियों की मॉनिटरिंग, मानव संसाधन उपलब्ध कराना और प्रशिक्षण देना, और स्वास्थ्य योजनाओं का निगरानी करना।

टेंडर प्रक्रिया में बदलाव: बिड सिक्योरिटी के लिए अब बैंक गारंटी या एफडीआर के अलावा इंश्योरेंस सिक्योरिटी फॉर्म को विकल्प के रूप में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

राजकोषीय और प्रशासनिक संशोधन: बजट एवं संसाधन निदेशालय में आउटसोर्स के जरिए अतिरिक्त चालक नियुक्ति; कारागार प्रशासन विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी विंग का गठन, जिसमें दो कंप्यूटर प्रोग्रामर और दो सहायक पद शामिल।

विनियमितिकरण नियमावली 2025: दैनिक वेतन, संविदा, अंशकालिक और तदर्थ कार्मिकों के विनियमितिकरण को मंजूरी।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास: उत्तरकाशी समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में मृतकों को एसडीआरएफ मद से 5 लाख रुपए, पक्के मकान ध्वस्त होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में 3 लाख और मैदानी क्षेत्र में 2.80 लाख रुपए बढ़ाकर मुख्यमंत्री राहत मद से 1 लाख अतिरिक्त की राशि देने का निर्णय।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

केंद्र पोषित बागवानी मिशन योजना: केंद्रांश के 40% अनुदान की भुगतान जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

देवभूमि परिवार योजना: राज्य में परिवार पहचान प्रमाण पत्र बनाने की योजना, जिससे सभी लाभों और योजनाओं की जानकारी परिवारों को उपलब्ध होगी।

उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र: सत्रावसाहन को मंजूरी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 proposals were approved in the cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami 12 proposals were approved in the meeting Cabinet meeting was held under the chairmanship of Chief Minister Dhami dehradun news Uttarakhand Cabinet Meeting uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून न्यूज बैठक में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More