10 नए माइक्रो कंटेनमेंट के साथ हल्द्वानी में 32 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद में इज़ाफ़ा बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। संक्रमण को रोकने के लिये कारगर क़दम उठाये जा रहे हैं। कोरोना की रोकथाम के लिये हल्द्वानी शहर में इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर 10 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के साथ ही इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

शहर में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए लोगों की सैम्पलिंग कराई जा रही है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर के 10 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घोषित किया गया है, जिसमें भगत देशराज कॉलोनी पीली कोठी, मथुरा बिहार निकट एस्सार पेट्रोल पंप नवाबी रोड, विकासपुरी गली गली नंबर 1 कलावती कॉलोनी चौराहा नवाबी रोड, द्वारकापुरी फेस 2 आरटीओ रोड गली, नैनवाल जनरल स्टोर के पास गली नंबर 5 ऊंचा पुल , निकट जोशी जनरल स्टोर लाइन नंबर 5 सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड, दुर्गापाल गार्डन निकट सिंथिया स्कूल मुखानी, कृष्णा बिहार चंबल पुल के पास मल्ली बमौरी, रॉयल एनक्लेव निकट हाइडिलऑफिस, गिरजा विहार कमालुआगंजा शामिल है। अगले आदेशों तक इन क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही इन क्षेत्रों में सेनेटाइज़ेशन भी किया जा रहा है। शहर में अब तक 42 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें से 8 कंटेंटमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त करने के बाद वर्तमान में शहर में 32 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corona news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More