38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन को लेकर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों संग बैठक कर दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। 38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, जलपान, पार्किग, स्टेज व्यवस्था, हैलीपैड व्यवस्था, एलईडी, बैरिकेटिंग, शौचालय, वीआईपी, मीडिया पास व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन प्रबन्ध में कोई कमी है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा समापन समारोह भव्य हो।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी टीमवर्क की तरह कार्य करें। उन्होंने कहा कि शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसके लिए शौचालय में सफाई कर्मचारी ड्रेसकोड में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा विभिन्न स्थानों पर जहां पार्किंग बनाई गई है वहा पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा प्रदेश के अन्य जनपदों से जो गणमान्य एवं वीआईपी लोग आ रहे हैं उनके रात्रि की ठहरने की उचित व्यवस्था कर ली जाए। आयुक्त ने कहा कि जहां अवैध रूप से होर्डिग्स लगे है उन्हें भी हटवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

उन्होंने कहा जिन स्थानों पर बैरिकेटिंग लगनी है वह स्थान समय से सुनिश्चित कर लिये जांए। बैठक मे जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानो से लाया जायेगा।

 

उन्होंने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा पास बनवाने की सभी व्यवस्थायें कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में लगभग 12000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। बैठक में डीआईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी उधमसिह नगर मनीष कुमार, डीएफओ हिमांशु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, कमांडेंट स्टेशन हैडक्वाटर ले. कर्नल अरूण शेखर, आरटीओ संदीप सैनी, गुरदेव सिंह के साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 38th National Games Commissioner/Secretary Chief Minister gave instructions in a meeting with the officials regarding the grand and historic closing of the 38th National Games Commissioner/Secretary to the Chief Minister gave instructions in a meeting with the officials grand and historic closing Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More