अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिब बैंक की 59वी शाखा का हुआ शुभारम्भ  

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता 

 
 
हल्द्वानी। कमलुवागांजा हल्द्वानी में शुक्रवार (आज) शहर के वरिष्ठ आर्थोपैडिक सर्जन डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने रीबन काट कर अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिब बैंक की 59वी शाखा का शुभारम्भ किया। 
 
 
 
शुभारम्भ के दौरान डॉ बिष्ट ने कहा कि कमलुवागांजा में बैंक की शाखा खुलने से स्थानीय लोगो को इसका लाभ मिलेगा। बैंक के महाप्रबंधक भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि छोटे से पहाड़ के जिले अल्मोड़ा से दो लाख छप्पन हजार की पूंजी से प्रारम्भ हुआ बैंक आज 59 शाखाओं के माध्यम से पुरे उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दें रहा है। बैंक का ब्यवसाय इकावन सौ करोड़ से अधिक पहुंच चुका है तथा बैंक में लगभग सात सौ लोग प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े है। बैंक सीबीएस के माध्यम से सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। बैंक की निजी पूंजी सात सौ करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो बैंक की सुदृड़ता का परिचायक है। सहायक महाप्रबंधक चंद्र शेखर पाठक ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि शाखा बैकिंग में शीघ्र ही उच्च कीर्तिमान हासिल करेगी। 
 
 
इस दौरान बैंक के निदेशक सी एस कांडपाल, एस आर आर्या, विनय टंडन,  मुख्य प्रबंधक हरेंद्र बिष्ट, उमेश जोशी, आशुतोष शाह, पवन जोशी, डी एस पवार, नवीन पाटनी, भूपाल बिष्ट, प्रबंधक वीरेंद्र शाही, एडवोकेट भरत दिक्षित, प्रमुख ब्यवसायी विजयन्त जायसवाल, दीपक राठौर, मुकेश जोशी, गणेश सुयाल, राजेंद्र जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 59th branch of Almora Urban Cooperative Bank inaugurated Almora Urban Cooperative Bank Bank branch opened Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More