टिहरी। यहां गुरुवार दोपहर एक यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि करीब 11 लोगों को भी चोट आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब दो बजे की है। हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस (यूके 10 पी ए 0059) उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहा था।परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल ने बताया कि घटना के समय बस में 25 सवारी सवार थी, जिनमें से एक महिला कुमारी सिंकी (43) पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गई। 11 लोगों को हल्की चोट आई। बाकी लोग सुरक्षित हैं। घायलों में सुधीर गुप्ता (32) पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई, बृजपाल सिंह (35) पुत्र चतर सिंह निवासी, ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी, रोहित शुक्ला (32) पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी घनसोली नई मुंबई, लक्ष्मी देवी (42) पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल, मनवीर रावत (21) पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्याली सौड़ उत्तरकाशी, बीना देवी (63) पत्नी कृष्ण लाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना, गजेंद्र सिंह (43) पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी, अमरनाथ शर्मा (58) पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया, सुनील गुसाईं ( 38 ) पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी, राम आशीष पासवान (40) पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश, सुनील असवाल (40) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी शामिल हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]