तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत दो अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। यहां कमलूवागांजा रोड पर एक तेज रफ्तार 10 टायर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालात गंभीर बताई गईं है। 

 
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। 
 
मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र का रहने वाला था और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करता था। जान गंवाने वाले जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news High speed truck High speed truck hit motorcyclists hit motorcyclists one died one died and two others injured two injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More