हरिद्वार। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की कई टीमें एवं सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका गया। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल गईं। अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आती तो बड़ा खतरा भी हो सकता था। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि जब आग लगी तब फैक्टरी में प्लास्टिक बनाने का काम हो रहा था। हरिद्वार जनपद के साथ-साथ ऋषिकेश, देहरादून से भी फायर टेंडर की गाड़ियां मंगवाई गई। यहां पर कई हजार किलो केमिकल स्टोर था। यह आग आस-पास की कई फैक्ट्रियों तक पहुंच सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हम जब मौके पर पहुंचे तब यहां 30-40 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आस-पास के घरों को भी खाली करवाया गया है। फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही थी। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]