उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के तत्वाधान में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर सभा का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के तत्वाधान में बुधवार (आज) परिणय वाटिका पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रांसपोर्ट संबंधित ट्रक मालिको की कई समस्याओं पर वार्ता हुई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भाजपा श्री प्रकाश हरबोला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें पूर्व की भांति कई विषयों पर वार्ता हुई।
सभा के दौरान उत्तराखंड परिवहन मंत्रालय द्वारा चालान का टारगेट अधिकारियों को दिये जाने पर रोष ब्यक्त करते हुए कहा गया कि इससे भ्रष्टाचार और उत्पीड़न बढ़ेगा। साथ ही प्राइवेट फिटनेस की मनमानी, पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न, पूर्व के लंबित मामले जैसे धर्म कांटे का निर्माण और ओवरलोडिंग रोकने इत्यादि समस्याओं से प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भाजपा प्रकाश हरबोला की मध्यस्थता में डीआईजी एवं कमिश्नर कुमाऊं से मिलने का प्रस्ताव बनाया गया। बैठक में बागेश्वर अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, अल्मोड़ा अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश रावल, बृजेश तिवारी, महासचिव उमेश पांडे, गिरीश मलकानी, दया किशन शर्मा, जगत सिंह नेगी, गोविंद मेहरा, ललित पाठक, चामू सिंह केदार सिंह, गजानन, संजय फर्सवान, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरीश मेहता, गोविंद सिंह, पंकज पल्याल, देवभूमि व्यापार मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, भगवान मेहरा, महेंद्र सिंह एवं सुभाष पांडे मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A meeting was organized under the aegis of Uttarakhand Devbhoomi Truck Owners Federation regarding the problems of transporters Haldwani news meeting organized under the aegis of Uttarakhand Devbhoomi  Truck Owners Federation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]

Read More