कृष्णा हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर में भर्ती मरीज ने खिड़की का शीशा तोड़ झज्जे पर खड़ा हो किया बखेड़ा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के आईसीयू में भर्ती मरीज ने बखेड़ा खड़ा करते हुए खिड़की का शीशा तोड़ कूदने का प्रयास किया। मरीज के कूदने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों एवं पुलिस व फायर ब्रिगेट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को पकड़कर नीचे उतारा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 


प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुआढूंगा निवासी मरीज राजेश आर्या जो कृष्णा हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर में आईसीसीयू में भर्ती था और मंगलवार (आज) उसे डिस्चार्ज होना था, ने सुबह आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़ कर झज्जे पर खड़ा हो कर स्वयं को शीशे से लुहुहान कर लिया। बताया जाता है कि मरीज की मानसिक स्तिथि ठीक नहीं थी, जिस कारण ही उसने यह ड्रामा किया। काफी देर तक चलें इस ड्रामें की जानकारी पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मरीज को काबू किया। मरीज को काबू करने के चलते पुलिस फायर ब्रिगेट के चालक गणेश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह एवं बलवीर सिंह को भी चोट पहुंची।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More