साइबर ठगों द्वारा बेटे के किडनैप की झूठी कहानी के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने गवांए 1.20 लाख रुपये

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चंपावत। लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक में साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये गंवा दिए। बैंक मैनेजर की सूझबूझ से दूसरी बार रुपये जाने से बच गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल 1930 में कर दी है।
 
 
लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि बाराकोट के एक व्यक्ति के पास फोन आया कि आपके बेटे का किडनैप कर लिया गया है। जल्द उनके खाते में ढाई लाख रुपये डाल दो वरना बेटे को गोली मार देंगे। संयोग ऐसा बना कि उक्त व्यक्ति का बेटा मुनस्यारी घूमने गया था। साइबर ठग का फोन आने पर जब उस व्यक्ति ने बेटे को फोन लगाया तो संपर्क नहीं हो पाया। डर के मारे पिता ने साइबर ठग के खाते में 1.20 लाख रुपये डाल दिए। फिर ठग ने जल्द शेष रकम भेजने के लिए दबाव बनाया। पिता फिर 1.30 लाख लेकर एसबीआई पहुंचे। पीड़ित पिता ठग के खाते में रुपये डाल ही रहे थे कि बैंक मेनेजर ने कारण पूछ लिया। आप बीती मैनेजर को सुनाने के बाद ठगी का अंदेशा हुआ और बेटे से भी संपर्क हो गया। मैनेजर ने ठग से बात करने की कोशिश कि लेकिन उसने फोन बंद कर दिया।
 
 
बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने 1930 में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल चौकी में तहरीर नहीं दी है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि साइबर ठग हर रोज ठगी के नए तरीके ढूंढते हैं। बिना सोचे समझे लोग उनके झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। ठगी होने पर पुलिस को जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person lost Rs 1.20 lakh after falling prey to the false story of son's kidnapping by cyber thugs champawat news Cyber ​​​​thugs looted Rs 1.20 lakh in the name of son's kidnapping uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More