कालाढूंगी में नाले में नहा रही किशोरी की डूबने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी। थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़प्पू पुलिस चौकी के पास नाले में नहा रही एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्त के बाद निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद कुछ बच्चे जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान कुछ बच्चे गड़प्पू पुल के नीचे लकड़ी बीनने के साथ ही नाले के पानी में नहाने चलें गए। तभी नाले में नहा रही 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी मस्जिद वाली गली बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर नाले के गहरे हिस्से में डूब गई। साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पास में मौजूद पुलिस चेकपोस्ट में लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्त के बाद देर शाम शव को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार मृतक आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। नाजिश अपने परिजनों के साथ प्रतिदिन गड़प्पू के जंगल में लकड़ी बीनने आती थी। शनिवार को लकड़ी बीनने के बाद गर्मी अधिक होने के कारण नाले में नहाने के लिए चली गई। कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन रावत ने बताया कि परिजन शव को बरहैनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A teenage girl bathing in a drain in Kaladhungi died due to drowning nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More