वाहन में बोल्डर गिरने से चार धाम दर्शन के लिये आये यात्री की हुई दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे डाबरकोट के पास वाहन में बोल्डर गिरने से चार धाम दर्शन के लिये आये यात्री की दर्दनाक मौत हो गईं।  

 
जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन संख्या UK-O9TA-1106 जिसमें कुल 08 यात्री सवार थे। जो यमुनोत्री धाम से दर्शन करने के पश्चात गंगोत्री धाम दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सायं लगभग 07:00 बजे सुनगर के पास अचानक पहाडी से पत्थर आने से उक्त वाहन के दरवाजे पर लगने से वाहन का दरवाजा अन्दर की और चला गया जिस कारण वाहन में बैठे एक यात्री को चोट लगने से मौके पर मृत्यु हुयी है।स्थानीय लोगों ने शव को ले जाने के लिए 108 को बुलाया, लेकिन 108 ने शव को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक वहां जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए 108 कर्मी शव ले जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस के अनुसार, वाहन में मध्य प्रदेश के आठ यात्री सवार थे। एक मृतक यात्री के अलावा अन्य सात यात्री सुरक्षित हैं। मृतक की पहचान उमेद रैकवार पुत्र श्री महेश रैकवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी- नया बाजार दमोह, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a traveler died due to a boulder falling in his vehicle A traveler who had come to visit Char Dham died tragically due to a boulder falling in his vehicle Accident news Death of a traveler during Char Dham Yatra uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More