जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, घण्टो मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर । कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया।

सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ कसेरूआ नाले से अंदर जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जब वे सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थीं, तभी घात लगाए बाघ ने दुर्गा पर हमला कर दिया। बाघ उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। महिलाओं की सूचना पर वनकर्मियों की टीम महिला को तलाशने जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किमी अंदर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था।  घटना की सूचना पर सरकारी अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने वहां मौजूद ढेला रेंजर अजय ध्यानी का घेराव कर दिया। ग्रामीणों की रेंजर से बहस हो गई। रेंजर बार-बार ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि वे मजबूरी में चूल्हा जलाने की व्यवस्था के लिए जंगल जा रहे हैं। हिंसक वन्यजीव फसलों को नष्ट कर मवेशियों को भी निवाला बना रहे हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने नहीं जाने को कहा जाता है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। आज सोमवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman who went to collect wood in the forest was eaten by a tiger after hours of hard work the forest workers recovered the body ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More