हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित टांडा बैरियर के समीप दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही कार के अचानक सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टक्कर में एक युवक की मौत हो गईं, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (आज) सुबह करीब तीन बजे दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही कार (यूके 01 सी 8110) जिसमें सवार पांच लोग सवार थे पहले अचानक सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई, फिर पीछे से आ रही कार भी उसमें भिड़ गई।कार में सवार पांच लोगों में से विजय सिंह उर्फ बॉबी (35), निवासी सोमेश्वर, को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पंकज (30) को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं कार में सवार तीन अन्य यात्री संजय, विनोद और राहुल को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सहित सभी यात्री
पखोड़ा हवालबाग, अल्मोड़ा के निवासी हैं और दिल्ली से लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले पिकअप ट्रक से टकराई फिर पीछे से आ रही कार भी उसमें भिड़ गई। हालांकि कार किस वाहन से सटीक रूप से टकराई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]