हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला में देर रात ग्राहकों को लेकर झुग्गी झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस बीच बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है।रोड़ीबेल वाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) झुग्गी झोपड़ी में ही परचून की दुकान चलाते हैं और पास में ही केदार उर्फ खैरिया की भी दुकान है। रात में दुकानों पर ग्राहक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। नशे की हालत में केदार ने चाकू उठा लिया और रामजीत पर वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच रामजीत का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश बीच बचाओ करने के लिए आया तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,
एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रामजीत को जिला अस्पताल भिजवाया। साथी मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लिया। रामजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]