भाजपा सरकार क्यों दो साल से है मौन, अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य दोषी VVIP है कौन – सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी पर न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार (आज) मौन उपवास के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा गई अनर्गल बयानबाजी और उन्हें जान से मारने की धमकी से आक्रोशित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में भाजपा का पुतला फूंका।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को गुजरे हुवे दो साल हो गये है और भाजपा सरकार VVIP का नाम सार्वजनिक करने के मामले में मौन है, CBI जाँच की मांग पर भी मौन है। इस मौन भाजपा सरकार को जगाने और बहन अंकिता को न्याय दिलाने के दृढ़ संकल्प संग हम सब कांग्रेसी मौन उपवास कर उत्तराखंड की बेटी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह भाजपा का असली चरित्र है। यह सिर्फ एक नेता पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की एक कोशिश है, जिसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे। हम कांग्रेसजन भाजपा की तानाशाही, अन्याय और गुंडागर्दी का पुरजोर विरोध करेंगे। कांग्रेस का हर सिपाही सत्य और न्याय की राह पर डटा रहेगा, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं। 
 
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि विगत दो वर्षों से हम सब उत्तराखंड वासी अंकिता भंडारी के न्याय की लड़ाई लड़ रहे है। मौन उपवास का आयोजन न केवल अंकिता के लिए न्याय की मांग को दोहराने का एक शांतिपूर्ण माध्यम है, बल्कि यह सरकार और प्रशासन को भी जगाने का प्रयास है, जो अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई करने में असफल रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि VVIP का नाम सार्वजनिक हो और पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि दो साल तक अंकिता भंडारी को न्याय ना मिलने से  राज्य की कानून व्यवस्था और सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की सीबीआई जाँच ना होने से जनता में गहरा आक्रोश है। मौन उपवास के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि अंकिता भंडारी के मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता के परिवार को न्याय मिल सके और प्रदेश की जनता में कानून व्यवस्था पर विश्वास बहाल हो।
अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी पर उनकी स्मृति में और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से, जिला-महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित मौन उपवास कार्यक्रम में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद राधा आर्य, पार्षद दीपा बिष्ट, भगवती जोशी, रमा शर्मा, मीनाक्षी नयाल, विमला सांगूड़ी, दीपा टम्टा, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, पुष्पा मेहता, राजो टंडन, निर्मला जोशी, जया पाठक, मुन्नी पंत, पुष्पा नेगी, पुष्पा सम्मल, माया, शशि वर्मा, माला, गोविंदी लोबियाल, संगीता, प्रीति आर्य, मंजू बिष्ट, हरीश मेहता, मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, हरेंद्र बोरा, प्रकाश पांडे, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद जाकिर हुसैन, कुंदन नेगी, हेमन्त बगडवाल, हेमन्त पाठक, संजय किरौला, गोविंद बगडवाल, भोला दत्त भट्ट, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र खनवाल, मयंक भट्ट, गिरीश पांडे, सुहैल सिद्दीकी, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), सौरभ भट्ट, नवीन सांगूड़ी, हेम जोशी, महेश कांडपाल, किरन माहरा, मन्नू गोस्वामी, राजा रवि पांडे, गिरीश तिवारी, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद रवि जोशी, पार्षद विनोद दानी, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद रोहित प्रकाश, महेशानंद, हेम दुर्गापाल, हरीश पनेरू, ललित जोशी, संदीप भैसोड़ा, अमित रावत, राजू सुयाल, बबलू बिष्ट, आशीष कुडाई, सन्नी सेठी, जगमोहन बगडवाल, लक्ष्मीकांत, विनोद कुमार पिंनु, तौफीक अहमद, सुशील डुंगरकोटी, गोविंद बिष्ट, राजू बिष्ट, चंदन बिष्ट (कानू), कौशलेंद्र भट्ट, कैलाश साह, विक्की छिमवाल, मनोज भट्ट, जीवन बिष्ट, शेरदिल,  प्रदीप कुमार, सूरज बिष्ट, रक्षित शर्मा, अशोक जोशी, दिवेश तिवारी, एडवोकेट कोमल जायसवाल, नरेंद्र पनेरू, अबरार सिद्दीकी, दीप पाठक, हाजी इस्लामुद्दीन, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, खजान पाण्डे, जिज्ञासु भट्ट, सुमित कुमार, संजय बिष्ट, जीवन कार्की, तस्कीन अहमद, सी.एम. पांडे, गजेंद्र गोनिया, एडवोकेट धर्मवीर, त्रिलोक बनोली, संजय शेखर, विक्रम रंधावा, कमलेश पांडे, नीरज तिवारी, नेत्र बल्लभ जोशी, कैलाश दुम्का, विशाल भोजक, हेमन्त साहू,  हरेंद्र क्वीरा, चंदन भाकुनी, गणेश टम्टा सहित दर्जनों लोग सम्मिलित हुवे और सभी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news the main culprit of Ankita Bhandari murder case uttarakhand news who is the main culprit of Ankita Bhandari murder case VVIP - Sumit Hridayesh Why is the BJP government silent for two years Why is the government silent

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More