दोस्तो के साथ घूमने निकला युवक चिकित्सालय में मिला मृत, पिता ने दोस्त पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ घूमने निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के पिता ने बेटे के एक दोस्त पर हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के लोहरियासाल मल्ला निवासी भुवन चंद्र सुयाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनका 30 वर्षीय बेटा कुशाग्र 30 जून को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह घर से दोपहर 1 बजे बाहर गया था। जब शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने कई बार उसके नंबर पर फोन किया। लेकिन कुशाग्र ने फोन नहीं उठाया। सुयाल ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे उसके मोबाइल से मेसेज आया कि वह नैनीताल गया है और सुबह घर आएगा। अगले दिन दोपहर लगभग 12 बजे उनके बेटे के दोस्त रंजन पांडे का फोन आया कि वह कुशाग्र को मुखानी के विवेकानन्द अस्पताल लेकर आया है। रंजन पांडे हल्द्वानी के ही मल्ला गोरखपुर में रहता है। भुवन चंद्र सुयाल ने बताया कि सूचना पाकर वह विवेकानंद अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें कुशाग्र मृत मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुशाग्र के पिता को संदेह है कि रंजन पांडे ने ही किसी दुश्मनी के चलते कुशाग्र को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man who went out for a walk with friends was found dead in the hospital crime news father accuses friend of killing his son Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More