हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक होटल के अंदर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के एक व्यक्ति ने बीते दिन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 16 साल की बेटी को काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बहला-फुसला कर हल्द्वानी के एक होटल में ले गया। वहाँ उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि अमृतपुर निवासी आरोपी युवक से उनकी बेटी की जान-पहचान थी और वह काफी समय से उनकी बेटी को बहला-फुसला रहा था। बीते दिनों आरोपी ने बेटी को घूमने के बहाने धोखे से हल्द्वानी के एक होटल में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ ज़बरदस्ती करनी शुरू कर दी। मना करने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और डरा-धमकाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी और काफी डरी हुई थी। जब परिवार वालों ने कारण पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]