एसएससी परीक्षा में  ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल करने का आरोपी गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। केंद्र के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर-1 परीक्षा में हाईटेक नकल के मामले का खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह एमकेपी इंटर कॉलेज परिसर स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को कान में छिपाकर लाई गई माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
 

अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। दीपक परीक्षा शुरू होने से पहले सामान्य चेकिंग पास करके कक्ष में बैठ गया था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद उसने वॉशरूम के बहाने बाहर गया। लौटते समय दोबारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके दाहिने कान से अत्याधुनिक माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस मिला। चौंकाने वाली बात यह कि यह डिवाइस उसे परीक्षा केंद्र के अंदर ही सपोर्टिंग स्टाफ में कार्यरत लकी सिंह ने उपलब्ध कराई थी। बाहर बैठा उसका साथी जैश प्रश्न देखकर ब्लूटूथ से उत्तर बताने वाला था। एएसपी सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लकी सिंह और जैश की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं।

परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारों के अनुसार अभ्यर्थी और कर्मचारी के बीच साठगांठ का खुलासा होने के बाद यह एक संगठित गिरोह से जुड़ा मामला लग रहा है। इसमें परीक्षा केंद्र के कुछ और कर्मी भी शामिल हो सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused arrested for cheating in SSC exam using Bluetooth device crime news dehradun news SSC exam uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएससी परीक्षा क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल करने का आरोपी गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More