15 लाख रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर आरोपी ने कपड़े के शोरूम में लगा दी आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। दून के पलटन बाजार में कपड़ा कारोबारी के शोरूम में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 लाख रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शोरूम में आग लगाते हुए नजर आ रहा है।
नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार, नवनीत राजवंशी निवासी पलटन बाजार ने बीते रोज तहरीर में बताया कि उनका पलटन बाजार में कपड़ों का शोरूम हैं। बुधवार देर रात एक बजे किसी ने उनके शोरूम में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा डाली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखा। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम से उनको करोड़ों का नुकसान हुआ। उनके गल्ले में रखी 50 हजार की नकदी और फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। भट्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर शुक्रवार को आरोपी अरुणकालरा पुत्र चानन शाह कालरा निवासी गोविंदगढ़ कैन्ट को गिरफ्तार कर लिया गया, उसे कोर्ट में पेश करते हुए यहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भी भेज दिया गया है। भट्ट के अनुसार, आरोपी अरुण कालरा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने नवनीत को 15 लाख रुपये दिए थे। इसकी एवज में नवनीत ने उसे दुकान में कोने में जगह दी थी। आरोप है कि नवनीत ने यह जगह भी ले ली। इससे वो गुस्से में आ गया और शोरूम में आग लगा दी। भट्ट ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused set fire to clothes showroom over old transaction of Rs 15 lakh dehradun news police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More