यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही, नैनीताल पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किया यातायात नियमों हेतु जागरूक

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भटट द्वारा जनपद में सुगम यातायात संचालन एव यातायात सुरक्षा के आदेशानुसार  पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में बुधवार (आज) क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी विभा दीक्षित के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं सड़क दुघटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से वाहन चालकों एवं जनता को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया।


इस दौरान यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा के सभी वाहन चालकों एवं जनता को लाउड स्पीकर के माध्यम से आगह करते हुए अपील की गयी वह यातायात के नियमों को प्रत्येक दशा में पालन करना सुनिश्चित करेगें। यदि किसी भी वाहन चालक के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लघन किया जाता है तो उसके विरूद्व तत्काल एमवी एक्ट के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही कि जायेगी। यातायात पुलिस द्वारा नैनीताल की सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों को आगाह एवं जागरूक करने के साथ ही अपील करते हुए कहा गया कि वह यातायात के निम्न नियमों का अवश्य पालन करते हुए अपने आप को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
1- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट प्रयोग ना करने वाले के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस


2- मोटर साइकिल में 3 सवारी बैठने पर वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

3-  वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

4- खतरनाक एवं तेज गति से वाहन व तेज आवाज करने वाला साइलेंसर प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

5- चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग ना करने वाले वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।6- शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

7- वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

8- वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क ना करने व सफेद लाइन के बाहर वाहन को पार्क किये जाने पर वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल की कार्यवाही जायेगी। 

9- डी एल, आरसी, बिना नंबर प्लेट के वाहन चालाने वाले वाहन चालक के विरूद्व एमवी एक्ट के अन्तर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More