हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता सहप्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने सभी स्वयंसेवकों को अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत और भारतीयता का स्मरण कराया एवं वैदिक भारत में बौद्धिक ज्ञान की चर्चा करते हुए स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए विस्मृति के आवरण को हटाकर इतिहास का स्मरण करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि देश के विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाई बहनों को विस्थापित होना पड़ा और उन लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी।उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त, सन 2021 से भारत विभाजन स्मृति दिवस के रूप में भारत सरकार द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया। बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन को रोकना, सामाजिक सदभाव, एकता और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती की याद दिलाना है।
प्राण प्रचारक चंद्रशेखर ने डीप स्टेट के चल रहे देश के विरुद्ध षडयंत्रों से सावधान रहने का आवाहन किया। साथ ही आज यह संकल्प लेना है कि हम सभी लोगों को इस खतरे का विशेष रूप से नई पीढ़ी के बच्चों को समझना आवश्यक है।
मुख्य वक्ता के संबोधन के पश्चात जिला विद्यार्थी प्रचारक जगदीश ने सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया। और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र में द्वीप जलाकर भारत माता की आरती की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]