दिल्ली में 24-26 फरवरी को होगा ऐक्टू का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
• राष्ट्रीय सम्मेलन में नैनीताल जिले से भी शामिल होंगी ऐक्टू से जुड़ी ट्रेड यूनियंस  
• ‘आम जनता हो बदहाल, पूंजीपति बनें मालामाल’ की नीति पर चल रही मोदी सरकार : डा कैलाश पाण्डेय 
 
हल्द्वानी। ट्रेड यूनियन ऐक्टू का 3 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 24–26 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहा है। जिसमें देश भर से ऐक्टू से जुड़ी सैकड़ों मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में देश भर में मजदूर वर्ग पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाने के साथ ही मोदी सरकार द्वारा लाए गए 4 श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 30 हजार करने, महंगाई पर रोक लगाने, आशा-आंगनबाड़ी-भोजनमाता व अन्य स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मजदूरों के लिए बेहतर शिक्षा – स्वास्थ्य – आवास व्यवस्था, सिडकुल में शोषण पर रोक लगाने, ठेकप्रथा खत्म करने, निर्माण मजदूरों को रोजगार व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करने व तमाम असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड का निर्माण करने सहित तमाम मांगे उठाई जाएंगी। ऐक्टू के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत 24 फरवरी को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित होने वाले ओपन सत्र से होगी। जिसमें जिले से भी बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स एवं अन्य ट्रेड यूनियंस के कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।
 
यह जानकारी देते हुए ऐक्टू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “मोदी सरकार देश के संसाधनों को पूंजीपतियों को बेचने पर आमादा है। इसी क्रम में बिजली स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग को भी अडानी को देकर मजदूर वर्ग और आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम सरकार कर रही है, साथ ही यह कदम बिजली विभाग में रोजगार कर रहे लोगों कोबेरोज़गारी की ओर धकेलने का भी काम करेगा। मोदी सरकार कुल मिलाकर देश की आम जनता हो बदहाल, पूंजीपति बनें मालामाल की नीति पर काम कर रही है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A three-day national conference of AICCTU will be held on 24-26 February in Delhi Haldwani news Three-day national conference of AICCTU will be held on 24-25 February in Delhi uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More