17 साल बाद धस्माना बलवे के आरोप से बरी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजमार्ग जाम करने और बलवा करने के आरोपों से उत्तराखंड कांग्रेस के नेता सूर्यकांत धस्माना को 17 साल बाद बरी कर दिया गया है। एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में अभियोजन यह साबित करने में असफल हुआ कि धस्माना उस तिथि में मौके पर मौजूद थे भी या नहीं। इसी संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने उन्हें ससम्मान दोषमुक्त कर दिया। 

बताते चलें कि नौ जून 2004 को पुलिस ने सपना कुंवर, विमला थापा, सूर्यकांत धस्माना, मनोरमा गुरुंग, राजेंद्र गुरुंग और नरेंद्र क्षेत्री के खिलाफ बलवा और राजमार्ग जाम करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना था कि यह सभी लोग अन्य 150 लोगों के साथ दिलाराम चौक से हाथीबड़कला की ओर जाते हुए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां रोका गया तो उन्होंने राजमार्ग जाम कर दिया। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। मुकदमे विचारण के दौरान विमला थापा की मौत हो गई। इसके कारण उनके खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही बंद कर दी गई। सूर्यकांत धस्माना के अलावा बाकी अन्य आरोपियों ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया। इसके चलते उनके खिलाफ चल रहे मामले का वर्ष 2009 में निपटारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रंग खेलने के दौरान मामूली कहासुनी बनी हिंसक होली, लाठी-डंडों के साथ जमकर हुआ पथराव

अब केवल सूर्यकांत धस्माना के संबंध में ही ट्रायल चल रहा था। इस बीच कोर्ट में मुकदमे के विवेचना अधिकारी, तत्कालीन सीओ मसूरी आदि अधिकारियों के बयान दर्ज कराए गए थे। जिरह के दौरान अभियोजन के किसी भी गवाह ने सूर्यकांत धस्माना के मौके पर होने की पुष्टि नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएनजी गैस से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, समय रहते सतर्कता से टला बड़ा हादसा   

सभी ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि जुलूस का नेतृत्व कौन कर रहा था। ऐसे में कोर्ट ने माना कि इस बात में संदेह है कि सूर्यकांत धस्माना मौके पर थे। इस संदेह का लाभ देते हुए सूर्यकांत धस्माना को कोर्ट ने बरी करने के आदेश दे दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने […]

Read More