मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने डंपर मालिक की फंटियों से पीट-पीटकर कर दी हत्या   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने आंगन में बैठे डंपर मालिक की फंटियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मां ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

मानपुर रोड स्थित जंगा रोड निवासी 35 वर्षीय अनुज यादव पुत्र नन्हें यादव आंगन में मां सुखलेश देवी, मामा जगवीर यादव और रिश्तेदार लल्ला यादव उर्फ लच्छी के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक बाइक से आए और अनुज पर फंटियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर अनुज जमीन पर गिर पड़ा। जब शाम को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनुज स्वयं का डंपर चलाता था। पत्नी हेमा और नाबालिग बेटों लक्ष्य व आदी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है।सीओ दीपक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After a minor altercation beaten to death with sticks crime news kashipur news Murder after a minor altercation murder news two youths beat a dumper owner to death two youths beat a dumper owner to death with sticks udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज क्राइम न्यूज दो युवकों ने डंपर मालिक की कर दी हत्या फंटियों से पीट-पीटकर कर दी हत्या मर्डर न्यूज मामूली कहासुनी के बाद हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More